Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशपूर्व सरपंच को ट्रक ने टक्कर मारने के बाद दूर तक घसीटा,...

पूर्व सरपंच को ट्रक ने टक्कर मारने के बाद दूर तक घसीटा, लोगों ने पीछा कर रोका

सतना। एमपी के सतना स्थित चित्रकूट हाइवे पर आज उस वक्त चीख पुकार मच गई। जब लोगों ने पूर्व सरपंच अनूप सिंह को ट्रक के पिछले हिस्से में फं से हुए घिसटते देखा।

कुछ लोगों ने मोटर साइकलों से पीछा करते हुए ट्रक को रोका तो चालक कूदकर भाग निकला। सरपंच को खून से लथपथ हालत में निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मनकहरी निवासी पूर्व सरपंच अनूप सिंह आज सुबह 11 बजे के लगभग सेलून से शेविंग कराकर पैदल अपने घर जाने के लिए निकले। जब वे घर के करीब पहुंचे इस दौरान पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगते ही वे गिरकर ट्रक के पिछले हिस्से में फंस गए।

जिन्हे ट्रक चालक घसीटते हुए ले गए, लोगों ने देखा तो शोर मचाकर ट्रक को रोका चाहा तो उसने गति और तेज कर दी। इसके बाद लोगों ने मोटर साइकलों से पीछा करते हुए ट्रक को रोका तो चालक कूदकर भाग निकला।

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पूछताछ के बाद ट्रक चालक की तलाश शुरु कर दी है। वहीं दूसरी ओर घटना को लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त रहा। उनका कहना था कि आए दिन इस रोड पर हादसे होते है इसके बाद भी सुरक्षा के कोई भी इंतजाम नहीं किए गए है।

Related Articles

Latest News