Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशकिसानों के लिए खुशखबर- खेती के लिए मात्र 5 रुपये में मिलेगा...

किसानों के लिए खुशखबर- खेती के लिए मात्र 5 रुपये में मिलेगा नया बिजली कनेक्शन, ऐसे करना होगा आवेदन

बिजली कंपनी ग्रामीण कृषि उपभोक्ताओं को अब मात्र 5 रुपये में स्थायी कृषि पंप कनेक्शन उपलब्ध कराने जा रही है। एमपी की मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कहा है कि कृषि पम्पों के कनेक्शनों की संख्या बढ़ाए जाने के लिए ऐसे किसान जो विद्युत की उपलब्ध लाइन के समीप स्थित हैं, ऐसे किसानों को सुविधानुसार आसानी से स्थाई कृषि पंप कनेक्शन दिया जाना सुनिश्चित किया गया है।

मप्र विद्युत नियामक आयोग द्वारा जारी नियमों के अनुसार अब निम्न दाब (एलटी) पोल से उपभोक्ताओं द्वारा स्थापित होने वाली सर्विस लाइन में सुरक्षा नियमों की जॉच कर 5 रूपए मात्र में ग्रामीण क्षेत्र में नवीन स्थाई कृषि कनेक्शन प्रदान किया जाएगा।

सरल संयोजन पोर्टल में किसानों का नवीन कनेक्शन का फार्म भरने की कार्यवाही भी कंपनी के मैदानी अमले द्वारा नियमानुसार की जाएगी। सुरक्षा निधि 1200 रुपये प्रति हॉर्स पॉवर उपभोक्ता के प्रथम बिल में जोड़ी जाएगी।

Related Articles

Latest News