Homeमध्य प्रदेशGRP ने अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना सहित 7 को पकड़ा, ट्रेन में...

GRP ने अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना सहित 7 को पकड़ा, ट्रेन में महिला यात्री के सोने का चेन खींचकर भागे थे

छिंदवाड़ा. शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने चलती ट्रेनों में यात्रियों के ट्रॉली बैग की चेन खोलकर जेवर और कीमती सामान चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है।

14 फरवरी को छिंदवाड़ा-नैनपुर पैसेंजर ट्रेन में हुई चोरी के मामले में 2 मार्च तक गिरोह के सरगना समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

15 फरवरी को भीमगढ़ कॉलोनी, जिला सिवनी की रहने वाली ममता साहू (45) ने जीआरपी थाना छिंदवाड़ा में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को वह ट्रेन से छिंदवाड़ा से सिवनी जा रही थीं।

इसी दौरान जनरल कोच में किसी ने उनके ट्रॉली बैग की चेन खोलकर ज्वेलरी बॉक्स चुरा लिया। बॉक्स में करीब डेढ़ तोला सोने का हार था, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये थी।

जांच के बाद आरोपी गिरफ्तार

शिकायत के बाद रेल पुलिस जबलपुर के अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई। जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर 24 फरवरी को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे चलती ट्रेनों में बैग की चेन खोलकर कीमती सामान चोरी करते थे।

सरगना भी पकड़ा गया

आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि चोरी का सोने का हार गिरोह के सरगना को दिया गया था। पुलिस ने 27 फरवरी को उसे भी गिरफ्तार कर लिया। बाद में एक और आरोपी को पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपियों से 19,700 रुपये नकद और 6 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं मामले

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के अलग-अलग थानों में पहले से चोरी और लूट के मामले दर्ज हैं। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

\जीआरपी ने कहा है कि ट्रेनों में सक्रिय ऐसे गिरोहों पर आगे भी सख्त निगरानी रखी जाएगी।

Related Articles

Latest News