छिंदवाड़ा. एमपी के छिंदवाड़ा जिले में एक बड़ा हो गया। जिसमें 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई हैं, जबकि 30 से ज्यादा घायल है। हादसे में एक यात्री का हाथ कटकर अलग हो गया।
हादसा उमरानाला के पास गुरुवार 26 मार्च की शाम करीब 6 बजे हुआ। बस में सवार 41 लोग सवार थे। सभी सौंसर में आयोजित सम्मेलन से लौट रहे थे। इसमें सीएम मोहन यादव भी पहुंचे थे। यह यह बस छिंदवाड़ा से उमरानाला की ओर जा रही थी। घटना स्थल पर डॉक्टरों की टीम और पुलिस मदद के लिए पहुंची है। राहत और बचाव कार्य जारी है।
The injured were taken to the hospital through the green corridor.
हादसा इतना जबरदस्त था कि कई लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि घायलों को बचाने के लिए तत्काल एम्बुलेंस बुलवाई गई, जिससे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मरीजों को पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया, ताकि हादसा स्थल से अस्पताल तक आने-जाने में कोई परेशानी न हो।











