Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशतेज रफ्तार बोलेरो बारात घर की दीवार से टकराते ही चकनाचूर, 2...

तेज रफ्तार बोलेरो बारात घर की दीवार से टकराते ही चकनाचूर, 2 की मौत, 4 घायल, 2 गंभीर

बैतूल. एमपी के बैतूल जिले के सारणी स्टेट हाईवे पर गुरुवार 2 अप्रैल की देर रात करीब 11:15 बजे सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हैं। हादसा गौठाना इलाके में हुआ, जहां एक बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर मन मंदिर लॉन (बारात घर: की दीवार से जा टकराई।

मृतकों की पहचान अर्जुन नगर निवासी प्रफुल्ल अनिल ठोके (25) और पुनीत ठाकरे (25) के रूप में हुई है। वहीं घायलों में पप्पू प्रजापति (23), राजू यादव (26), अभिषेक वडिवा (26) और 14 वर्षीय संगम राठौर शामिल हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

It was raining at the time of the incident

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय हलकी बारिश हो रही थी। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो बोलेरो (एमपी 48 टी 1317) सड़क किनारे लॉन के गेट की दीवार से टकराई मिली। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन बुरी तरह चकनाचूर हो गया और एयरबैग तक खुल गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

was contracted in the District Public Relations Office

बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन जिला जनसंपर्क कार्यालय में अनुबंधित था और उसे मेंटेनेंस के लिए गैरेज ले जाया जा रहा था। हालांकि, जनसंपर्क कार्यालय के सहायक संचालक रोमित उइके ने स्पष्ट किया है कि मृतक और घायल युवक कार्यालय से जुड़े नहीं थे।

Related Articles

Latest News