Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशएमपी में आज 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जबलपुर, रीवा,...

एमपी में आज 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल में होगी झमाझम बरसात

भोपाल (हि.स.) । मध्‍यप्रदेश में इन दिनों हो रही तेज बारिश ने पूरे प्रदेश को तरबदर कर दिया है। आज (बुधवार) से अगले 4 दिन तक बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम बन रहा है। आज पूर्वी हिस्से- जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग के 22 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। पश्चिमी हिस्से- भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, ग्वालियर-चंबल में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होगी।

मौसम विभाग ने बताया कि अभी दो ट्रफ और दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हैं। 1 अगस्त से सिस्टम और स्ट्रॉन्ग होगा। पूर्वी हिस्से में असर ज्यादा रहेगा। 2 और 3 अगस्त को भी तेज बारिश वाला सिस्टम रहेगा।

गौरतलब है कि प्रदेश में 21 जून को मानसून ने दस्‍तक दी थी। इन 39 दिन में सामान्य की आधी से ज्यादा 18.8 इंच गिर चुका है, यानी 50.40 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। प्रदेश में सबसे ज्यादा पानी सिवनी में 31.29 इंच गिरा है। रीवा में 8 इंच बारिश भी नहीं हुई है।

आज 31 जुलाई से स्ट्रॉन्ग सिस्टम बनने से रीवा, सागर, शहडोल संभाग में तेज बारिश होगी। इससे आंकड़े में बढ़ोतरी हो सकती है। बता दें कि अब तक प्रदेश में ओवरऑल 9 प्रतिशत बारिश ज्यादा हो चुकी है। पूर्वी हिस्से में 9 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में 16 प्रतिशत ज्यादा पानी गिरा है।

Related Articles

Latest News