देश में मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है और कई राज्यों में मानसून के बादलों की झमाझम बरसने की संभावना है। आज भी कई राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने छह राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार असम, मेघालय, झारखंड, महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। इन राज्यों में 19 जून तक तेज हवाओं, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। इन राज्यों में अगले 24 घंटों में मूसलधार बारिश होगी।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिम बंगाल, केरल, झारखंड, ओडिशा में भी आज 18 जून को अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में अगले 5 दिनों के दौरान बारिश जारी रहने की संभावना है।
इन राज्यों में भी आंधी-बारिश की संभावना
इसके अलावा मौसम विभाग ने बिहार, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी आज तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान 50-70 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। इन राज्यों में कल गुरुवार 19 जून को भी बारिश हो सकती है।
ये भी पढ़ें- अंडरवाटर प्रोटेक्शन से लैस Motorola Edge 60 Fusion 5G स्मार्टफोन पर शानदार ऑफर
22 जून तक होगी झमाझम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 18 से 20 जून के दौरान गुजरात, कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र में अधिकांश स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। 18 और 19 जून के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, लक्षद्वीप, कर्नाटक में तेज बारिश होगी। 20 से 22 जून तक पंजाब, हरियाणा,19 से 22 जून के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा होगी। 19 और 20 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश में और 20 और 21 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा होगी।
ये भी पढ़ें- 50MP सेल्फी कैमरा और क्वाड-कर्व्ड pOLED डिस्प्ले वाला Motorola Edge 60 स्मार्टफोन
मानसून की सक्रियता
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और बिहार में दस्तक दे दी है। 20 दिन के ठहराव के बाद मानसून ने तेजी से सक्रिय हो रहा है और अब यह राजस्थान की सीमा पर पहुंच गया है। मध्य प्रदेश में भी मानसून ने 19 जिलों को कवर कर लिया है और छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में पूरे राज्य में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।
अन्य राज्यों में अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, कोंकण-गोवा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और केरल में भारी बारिश की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि दिल्ली-एनसीआर में 18 जून को बारिश और 50-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।