Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशआईएएस अनुराग जैन ने मध्यप्रदेश के 35वें मुख्य सचिव के रूप में...

आईएएस अनुराग जैन ने मध्यप्रदेश के 35वें मुख्य सचिव के रूप में पदभार किया ग्रहण

1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अनुराग जैन ने आज मंत्रालय में मध्यप्रदेश शासन के 35वें मुख्य सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया। मुख्य सचिव अनुराग जैन को वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्प-गुच्छ भेंट किए।

मुख्य सचिव आईएएस अनुराग जैन का जन्म 11 अगस्त 1965 को मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हुआ। भारतीय प्रशासनिक सेवा में जॉइनिंग के बाद अनुराग जैन की पहली पोस्टिंग सागर में सहायक कलेक्टर के पद पर जून 1990 में हुई। बहुमुखी प्रतिभा के धनी अनुराग जैन की शैक्षणिक योग्यता बीटेक. इंजीनियरिंग एवं एम.ए.लोक प्रशासन (यूएसए) है।

मुख्य सचिव अनुराग जैन मंडला, मंदसौर, भोपाल जिलों में कलेक्टर के पद पर पदस्थ रहें। अनुराग जैन ने मध्यप्रदेश शासन में सचिव, प्रमुख सचिव, और अपर मुख्य सचिव के रूप में विभिन्न विभागों के दायित्वों का निर्वहन किया। मुख्य सचिव अनुराग जैन भारत सरकार में भी प्रतिनियुक्ति पर प्रमुख पदों पर पदस्थ रहे।

Related Articles

Latest News