Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर में लोकायुक्त की टीम ने दो लोक सेवकों को रिश्वत लेते...

जबलपुर में लोकायुक्त की टीम ने दो लोक सेवकों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

जबलपुर में गोरखपुर तहसील कार्यालय में लोकायुक्त की टीम ने छापा मार कर रिश्वत लेते हुए दो लोक सेवकों को रंगे हाथों पकड़ा। दोनों कर्मचारी नामांतरण आदेश कराने के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार जबलपुर के शास्त्री नगर बाजना मठ के पास रहने वाले आवेदक सच्चिदानंद गिरी गोस्वामी की सास के प्लॉट के नामांतरण आदेश कराने के एवज में रिश्वत राशि 10 हजार रुपए की मांग आरोपी ऋषि पांडे सहायक ग्रेड 3 कार्यालय गोरखपुर तहसील तहसीलदार कार्यालय एवं सह आरोपी अशोक रजक सहायक ग्रेड 2 कार्यालय तहसीलदार तहसील गोरखपुर के द्वारा की गई थी।

जिसकी शिकायत आवेदक सच्चिदानंद गिरी गोस्वामी ने जबलपुर लोकायुक्त से की। जिसके बाद लोकायुक्त की टीम ने आज आज 8 अप्रैल को दोनों आरोपियों को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

लोकायुक्त डीएसपी श्रीमती नीतू त्रिपाठी, इंस्पेक्टर श्रीमती मंजू किरण, इंस्पेक्टर स्वप्निल दास, इंस्पेक्टर कमल सिंह एवं लोकायुक्त की टीम के 8 अन्य सदस्यों के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Latest News