Homeमध्य प्रदेशजबलपुर लोकायुक्त की टीम ने सरपंच को 10 हजार की रिश्वत लेते...

जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने सरपंच को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

जबलपुर (हि.स.)। जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत मांगने वाले सरपंच को मझौली के ग्राम डूडी में 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उक्त सरपंच एक महिला हितग्राही से संबल योजना की राशि दिलाने के एवज में 35 हजार रुपए रिश्वत मांग रहा था।

जानकारी के मुताबिक ग्राम डूडी मझौली जिला जबलपुर निवासी धनिया बाई पटेल द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त संजय साहू को शिकायत दी थी उक्त शिकायत में बताया कि उसके पति की मृत्यु 2 साल पूर्व हो गई थी। संबल योजना के तहत उसके अकाउंट में दो लाख रुपए आए थे, लेकिन ग्राम डूडी सरपंच गोपीचंद कोल विधवा पेंशन तथा राशन पर्ची बनाने के एवज में उससे 35 हजार रुपए की मांग कर रहा है।

शिकायत के बाद उसको तस्दीक करने हेतु टीम लगाई गई। शिकायत के सत्यापित होते ही रिश्वत की पहली किस्त दस हजार रुपए रिश्वत लेते हुए सरपंच गोपीचंद को केनरा बैंक के सामने ग्राम धनगंवा में लोकायुक्त ने धर दबोचा।

आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम1988 (संशोधन)2018 की धारा-7, 13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। ट्रैप दल में डीएसपी नीतू त्रिपाठी, इंस्पेक्टर शशिकला मस्कुले इंस्पेक्टर जितेंद्र यादव इंस्पेक्टर कमल उइके एवम् अन्य सदस्य मौजूद थे।

 

Related Articles

Latest News