वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ का दो दिवसीय द्विवार्षिक अधिवेशन का शुभारम्भ आज 5 मार्च 2025 को जबलपुर में रेलवे स्टेडियम में हुआ। एनएफआईआर के अध्यक्ष के मुख्य आथित्य में अधिवेशन में मुख्यालय कार्यकारिणी, केन्द्रीय कार्यकारिणी बैठक तथा सामान्य सभा, साथ ही भव्य रैली निकाली गई।
संघ के महामंत्री अशोक शर्मा तथा संघ प्रवक्ता व संयुक्त महामंत्री सतीश कुमार ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. एम. राघवैय्या, महामंत्री एनएफआईआर, नई दिल्ली व मुख्य अतिथि महाप्रबंधक पमरे श्रीमति शोभना बंधोपाध्याय, अध्यक्षता सीएम उपाध्याय, अध्यक्ष, डब्ल्यूसीआरएमएस तथा विशिष्ठ अतिथि प्रमोद कुमार खत्री, अपर महाप्रबंधक एकनाथ मोहकर, पीसीएसटीई, प्रभात, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी, श्याम सुन्दर यादव, अध्यक्ष इंटक, बीसी शर्मा, महामंत्री यूआरएमयू, पीतांबर लक्ष्मीनारायण, महामंत्री एसईसीआरएमएस, विनोद चतुर्वेदी, एसईसीआरएम अनुज तिवारी कार्यकारी अध्यक्ष, वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ कृपाशंकर वर्मा, अध्यक्ष इंटक, मप्र नीरज कुमार, एसडीजीएम, एमके गुप्ता, पीसीएमएम, मुकेश पीसीईई, गुरमीत सिंह, पीसीओएम, सुश्री मंजीत कौर, प्रवीण खुराना, पीसीएसओ, कमल कुमार तलरेजा, मंडल रेल प्रबंधक, राहुल जयपुरिया सेकेट्री टू जीएम जबलपुर समेत जोनल पदाधिकारी व आला अधिकारी उपस्थित रहे।
अधिवेशन में NPS एवं UPS के खात्मे सहित ज्वलंत मुद्दों पर मंथन किया गया। इस दौरान संघ के मंडल अध्यक्ष एसएन शुक्ला, राजेश पांडे, जेबी सिंह, मंडल सचिव डीपी अग्रवाल, अब्दुल खालिक, मनोज अग्रवाल, आरक शर्मा, जेऐ नियाजी, कमलेश परिहार, बीएल मिश्रा, अमृत कौर, श्रीमति डिपल नायर, श्रीमति दुर्गा तिवारी आदि सैकड़ों कर्मचारियों NPS/UPS के खिलाफ भव्य रैली में भाग लिया।











