Wednesday, January 21, 2026
Homeमध्य प्रदेशबिजली कंपनी प्रबंधन के निर्देश- सुरक्षा मापदंडों का अक्षरश: पालन करें लाइन...

बिजली कंपनी प्रबंधन के निर्देश- सुरक्षा मापदंडों का अक्षरश: पालन करें लाइन कर्मचारी

Electricity Employees: बिजली कंपनी प्रबंधन ने लाइनों व ग्रिडों पर कार्य करते समय बिजली कर्मचारियों को सुरक्षा मापदंडों का पालन करने की सख्त निर्देश दिए हैं। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सभी कर्मचारियों व अधिकारियों से लाइनों व ग्रिडों पर कार्य करते समय सुरक्षा के मापदंडों का अक्षरश: पालन करने को कहा है।

कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम के सख्त निर्देश दिए हैं। ऐसे में लाइनों, ग्रिडों का कार्य करने वाले कर्मचारी सुरक्षा उपकरणों जैसे कि दस्ताने, सीढ़ी, सेफ्टी बेल्ट, इंसुलेटेट प्लायर, डिस्चार्ज राड़ का उपयोग अनिवार्य रूप करें।

प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि लाइन डिस्चार्ज सावधानीपूर्वक करें और अर्थ वायर भी शरीर से पर्याप्त दूरी पर रहे। डबल सर्किट हो तो दोनों ओर सुरक्षा जोन बनाया जाए। सीढ़ी पर चढ़कर कार्य करे तो नीचे हेल्पर अनिवार्य रूप से सीढ़ी को पकड़े रहे, ऐसा सुनिश्चि किया जाए। डीओ को आपरेटिंग राड़ से ही लगाया जाए, बांस या अन्य वस्तुओं का प्रयोग न करें।

मुख्य महाप्रबंधक ने कहा कि सुरक्षा जोन बनाने के बाद भी कर्मचारी अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए उसी तरह कार्य करें मानों वह चालू लाइन पर कार्य कर रहा है। पोल व ग्रिड पर कार्य करते समय कर्मचारी सिर्फ अपने कार्य पर ध्यान दें, मोबाइल का प्रयोग न करें एवं बाहर से आ रहे प्रेशर पर ध्यान नहीं दें।

इसके साथ ही लाइन क्राॅसिंग या डबल सर्किट होने पर कार्य के पहले सुरक्षा उपकरण पहने और सेफ्टी जोन बनाकर ही कार्य की शुरुआत करें। पावर ट्रांसफार्मर और वितरण ट्रांसफार्मर की आइल लीकेजिंग समय पर रोकी जाए।

वहीं एलए (लाइटनिंग अरेस्टर) को भी अनिवार्य रूप से ग्रिड, पावर ट्रांसफार्मर, वितरण ट्रांसफार्मर के पास लगाकर विद्युत संसाधनों की बिजली गिरने या कड़कड़ाहट से रोकथाम की जाए।

Related Articles

Latest News