Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशबिजली अधिकारियों को निर्देश: बिना कनेक्शन या ट्रांसफार्मर की खराबी के कारण...

बिजली अधिकारियों को निर्देश: बिना कनेक्शन या ट्रांसफार्मर की खराबी के कारण बंद न हों नल-जल योजनाएं

ग्रामीण क्षेत्र में ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने आज शनिवार को जबलपुर के जिला पंचायत कार्यालय में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, ग्रामीण विकास विभाग एवं विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

जबलपुर जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती जयति सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस की संयुक्त समीक्षा बैठक में जिन हैंडपंपों का जलस्तर कम होने से पानी आना बंद हो रहा है उनमें राइजर पाइप बढ़ाने के निर्देश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को दिये गये।

इसी प्रकार ऐसी नल-जल योजनाएं जो बिजली कनेक्शन न होने अथवा ट्रांसफार्मर की खराबी के कारण बंद हैं उनका त्वरित निराकरण करने विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में जहां जल स्तर कम हो रहा है वहां अधिक से अधिक रिचार्ज स्ट्रक्चर बनाने के निर्देश ग्रामीण विकास विभाग के अभियंताओं को दिये गये। 

Related Articles

Latest News