Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरलाड़ली बहनों को 'शराबी' कहना दुर्भाग्यपूर्ण: जीतू पटवारी के महिलाओं को लेकर...

लाड़ली बहनों को ‘शराबी’ कहना दुर्भाग्यपूर्ण: जीतू पटवारी के महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान पर भड़के मुख्यमंत्री मोहन यादव

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कड़ा प्रतिरोध जताया है। सीएम यादव ने कहा कि “कांग्रेस ने न कभी महिलाओं को आरक्षण दिया और न ही सम्मान। अब बहनों को ‘शराबी’ कहकर कांग्रेस ने आधी आबादी का अपमान किया है।”

मुख्यमंत्री यादव ने मांग की कि कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि “भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर काम कर रही है। ‘लाड़ली बहना’ जैसी योजनाएं इसका प्रमाण हैं। साथ ही 33% आरक्षण देकर महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी में वास्तविक अधिकार दिया गया है।”

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा लाड़ली बहनों को शराबी बताना बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। हरतालिका तीज के पावन पर्व के दिन बहनों का यह अपमान हमारी सरकार और पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को माफी मांगनी चाहिए और मध्यप्रदेश की बहनों को अपमानित करने वाले को पद से हटाना चाहिए।

Related Articles

Latest News