Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर: मेडिकल के बाद विक्टोरिया अस्पताल में चूहों की भरमार

जबलपुर: मेडिकल के बाद विक्टोरिया अस्पताल में चूहों की भरमार

जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित मेडिकल अस्पताल के बाद अब विक्टोरिया अस्पताल में चूहों की भरमार हो गई है। यहां के हड्डी वार्ड में तीन चूहे मरीज के बेड से लेकर टिफिन तक घूमते नजर आ रहे हैं।

बताया गया है कि शहपुरा निवासी 10 वर्षीय मदन चौधरी हाथ के इलाज के लिए एक सप्ताह से जिला अस्पताल में भर्ती है। ऑपरेशन के बाद दो दिन पहले ही उसे आईसीयू से अस्थि वार्ड में शिफ्ट किया गया। मदन के पिता मनोज चौधरी ने बताया कि वार्ड में चूहे खुलेआम घूम रहे थे। कई बार मरीज के ऊपर गिर रहे थे। परेशान होकर बीती देर रात करीब 3 बजे उन्होंने वीडियो रिकॉर्ड किया।

इस वीडियो को समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव आशीष मिश्रा ने भी सोशल मीडिया पर साझा किया है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह की अव्यवस्थाएं मरीजों की जान के लिए बड़ा खतरा हैं। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने सरकारी अस्पतालों की स्वच्छता व्यवस्था और मरीजों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मरीज के परिजनों का आरोप है कि हड्डी वार्ड में चूहे खुलेआम घूमते नजर आ रहे हैं जिससे मरीजों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उनका कहना है कि बीते कई दिनों से चूहों की समस्या बनी हुई है। इस संबंध में नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टरों से कई बार शिकायत की गईए लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर वीडियो बनाकर सार्वजनिक करना पड़ा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉण् संजय मिश्रा का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। यदि वीडियो सही पाया जाता है तो जांच कराई जाएगी और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मेडिकल अस्पताल में दो मरीजों के पैर कुतर दिए थे-

गौरतलब है कि तीन महीने पहले नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में चूहे होने का मामला सामने आया था। अस्पताल के मानसिक रोग विभाग में भर्ती दो मरीजों के पैर चूहों ने कुतर दिए थे। मानसिक रोग विभाग के भवन में रेनोवेशन का काम चल रहा था। ऐसे में विभाग का संचालन अस्थि रोग विभाग के भवन से किया जा रहा था। घटना इसी भवन के प्रथम तल में मौजूद वार्ड में घटी थी। जांच में मानसिक रोग विभाग के डॉक्टर और कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई थी।

इंदौर में हुई थी दो नवजात की मौत

प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी एमवाय अस्पताल के एनआईसीयू में तीन माह पहले चूहों के काटने से दो नवजात की मौत हुई थी। ये नवजात वार्ड में भर्ती थेए तभी चूहों ने उनके हाथ और पैर कुतर दिए थे। इन्फेक्शन के कारण दोनों नवजात की दो दिन में मौत हो गई थी। इस मामले में मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लिया था।

Related Articles

Latest News