Wednesday, July 22, 2026
Homeमध्य प्रदेशJabalpur MC : स्वच्छता फीडबैक के लिए होम साइंस कॉलेज पहुंचे निगमायुक्त...

Jabalpur MC : स्वच्छता फीडबैक के लिए होम साइंस कॉलेज पहुंचे निगमायुक्त आर.पी. अहिरवार

Jabalpur MC : जबलपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत शहर को स्वच्छता के पहले पायदान पर पहुँचाने के प्रयासों ने अब जन-आंदोलन का रूप ले लिया है। इसी क्रम में आज निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार अपनी टीम के साथ शासकीय होम साइंस कॉलेज पहुँचे, जहाँ कॉलेज की छात्राओं और प्रबंधन में स्वच्छता के प्रति गजब का उत्साह देखने को मिला।
Jabalpur MC
Jabalpur MC
Jabalpur MC: Daughters increased the prestige of the city
Jabalpur MC: कॉलेज के प्राचार्य की उपस्थिति में 500 से अधिक छात्राओं ने न केवल स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी की, बल्कि सर्वेक्षण के संबंध में अपना सकारात्मक फीडबैक भी दर्ज कराया। छात्राओं ने शहर की सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए संकल्प लिया कि वे स्वयं और अपने आस-पास के लोगों को कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक करेंगी, और स्वच्छता फीडबैक के लिए अनुरोध करेगें।
 निगमायुक्त ने बताया कि युवा शक्ति जब किसी अभियान से जुड़ती है, तो उसकी सफलता सुनिश्चित हो जाती है। होम साइंस कॉलेज की छात्राओं का यह सकारात्मक रुख स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में जबलपुर को अव्वल बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।
Jabalpur MC
Jabalpur MC
इस मौके पर अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह चैहान, स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अर्जुन यादव एवं मुख्य स्वच्छता निरीक्षक अगस्ते और आई.ई.सी. की टीम आदि उपस्थित रहे।
Related Articles

Latest News