Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशJabalpur News: चुनाव कर्मियों का मानदेय हड़प कर गए अफसर

Jabalpur News: चुनाव कर्मियों का मानदेय हड़प कर गए अफसर

अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिला संरक्षक योगेंद्र दुबे, जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बताया है कि जल संरक्षण संस्था के द्वारा कराए गए चुनाव का मानदेय कर्मचारियों को नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अफसर चुनाव का मानदेय हड़प कर गए।

उन्होंने कहा कि चुनाव कर्मियों को चुनाव बिना पीने के पानी, खाना, पंखे, रात रुकने की पर्याप्त व्यवस्था ना होने के पश्चात चुनाव कराना पड़ा। खाने के लिए 4 सौ रुपये देकर ग्रामीणों से खाना खरीदना पड़ा। बरगी हिल्स के मुख्य अभियंता, कार्यपालन यंत्री चुनाव अधिकारी से समस्या बताने पर कहा गया कि यह कर्मचारी की जवावदारी है, वही अपनी व्यवस्था करें, जबकि चुनाव स्थल ग्रामीण में होने के कारण कुछ भी नहीं मिल रहा था। अव्यवस्था के बीच कराये गए चुनाव कर्मचारियों को मानदेय भी न देना पूरी तरह से गलत है।

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जबलपुर ने कराए गए चुनाव में किये गए व्यय की सूक्ष्म जांच किये जाने पर जोर दिया है, जिससे चुनाव ड्यूटी लगाने, केंसिल करने और ट्रेनिंग में कई गई लापरवाही भी सामने आ सके और लापरवाही करने वालों को सजा मिल सके।

अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय, राजेन्द्र त्रिपाठी, प्रशांत सोंधिया, नरेश शुक्ला, विश्वदीप पटेरिया, संतोष मिश्रा, यूएस करोसिया, योगेश चौधरी, संजय गुजराल,  रविकांत दहायत, राजेन्द्र तेकाम, अजय दुबे, एसके बांदिल, देव दोनेरिया, प्रदीप पटेल, धीरेन्द्र सिंह, योगेन्द्र मिश्रा, मुकेश मरकाम, आशुतोष तिवारी, डॉ संदीप नेमा, दुर्गेश पांडेय, ब्रजेश मिश्रा, विनय नामदेव ने बरगी हिल्स के चुनाव अधिकारी की सूक्ष्म जाँच कर कार्यवाही कर तत्काल चुनाव कर्मचारियों को मानदेय देने की मांग की है।

Related Articles

Latest News