Thursday, April 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशJABLPUR : एम्पायर तिराहा से गोराबाजार तक बनेगा पेंटीनाका फ्लाईओवर, बढ़ी लंबाई...

JABLPUR : एम्पायर तिराहा से गोराबाजार तक बनेगा पेंटीनाका फ्लाईओवर, बढ़ी लंबाई को मिली मंजूरी : राकेश सिंह

JABLPUR – लोक निर्माण मंत्री के निर्देश पर पेंटीनाका फ्लाईओवर परियोजना का दोबारा सर्वे कराया गया, जिसके बाद इसकी लंबाई बढ़ाने का निर्णय लिया गया। अब यह फ्लाईओवर एम्पायर तिराहा से गोराबाजार के पास तक बनाया जाएगा। संशोधित प्रस्ताव को प्रशासनिक स्वीकृति भी मिल गई है, जिससे परियोजना को जल्द गति मिलने की उम्मीद है।
JABLPUR – जबलपुर – मंडला मार्ग के अंतर्गत पेंटीनाका चौक से वायएमसीआर तक बनने वाला फ्लाई ओवर अब एम्पायर तिराहा से गोराबाजार के पास तक बनेगा, सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय ने लम्बाई बढ़ने के साथ दी प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

उल्लेखनीय है कि लोक निर्माण मंत्री  राकेश सिंह ने सांसद रहते हुए पेंटीनाका चौक से वायएमसीआर तक फ्लाई ओवर को स्वीकृति दिलाई थी।

JABALPUR
JABALPUR
JABLPUR  -पूर्व में यह फ्लाई ओवर पेंटीनाका चौक प्रस्तावित था, इसकी स्वीकृति के बाद रक्षा विभाग की अडचनो के कारण इसके निर्माण में विलम्ब हो रहा था, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के निर्देश पर पुनः इसका सर्वे किया गया और इन अडचनों को दूर करते हुए इसकी प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है, अब इसके निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
JABLPUR -लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने इसकी लम्बाई बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था जिस पर सडक परिवहन मंत्रालय भारत सरकार ने इसे स्वीकृत कर दिया है, यह फ्लाई ओवर सेतुः बंधन योजना (सीआईआरएफ) के तहत बनाया जायेगा।
JABLPUR -अब इस फ्लाई ओवर की लम्बाई 1415 मीटर और पहुंच मार्ग की लम्बाई 283 मीटर होंगी, सर्विस मार्ग की चौड़ाई 7.50 मीटर दोनों ओर होंगी, साथ ही इसकी लागत में भी वृद्धि की गई है अब इसकी लागत लगभग 70 करोड़ होंगी।

JABLPUR -लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा जबलपुर के यातायात को सुव्यवस्थित एवं सुचारु बनाने हेतु फ्लाई ओवर के निर्माण आवश्यक है इसी दृष्टि से सांसद रहते हुए पेंटीनाका चौक से बनने वाले फ्लाई ओवर की स्वीकृति कराई गई थी, चुंकि यातायात का दबाब इस मार्ग में अधिक होता है और मंडला से आने वाले वाहनों को भी सुचारु रूप से शहर में प्रवेश मिल सके इस हेतु इसकी लम्बाई बढ़ाने का आग्रह केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय में किया था जिसे स्वीकृति मिला गई है।

JABLPUR  – सिंह ने कहा जबलपुर में प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाई ओवर बना है साथ ही 5 नये फ्लाई ओव्हर स्वीकृत है, देश की दूसरी सबसे बड़ी 112 किमी लम्बी रिंग रोड का निर्माण भी अंतिम चरणों में है आने वाले समय में यह संरचनाएँ जबलपुर का चेहरा बदल देगी, जबलपुर के विकास के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण और मील का पत्थर साबित होगा।

सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री  नितिन गडकरी, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है।

मदन महल से दमोह नाका तक बना यह फ्लाईओवर मध्य प्रदेश का सबसे लंबा फ्लाईओवर माना जा रहा है, जो शहर के दो सबसे व्यस्त इलाकों को सीधे जोड़ता है। करीब 6 साल में तैयार हुए इस प्रोजेक्ट की कुल लागत लगभग ₹1100 करोड़ रही। इसकी खास बात यह है कि इसमें रेल मार्ग के ऊपर 385 मीटर लंबा सिंगल स्पैन केबल-स्टे ब्रिज शामिल है, जो इसे तकनीकी रूप से बेहद खास बनाता है।

इस परियोजना को सिर्फ यातायात सुविधा तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि इसके नीचे के हिस्से का भी बेहतर उपयोग किया गया है, जहां 50 हजार पौधे लगाए गए हैं, साथ ही बास्केटबॉल कोर्ट और पार्क जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। 23 अगस्त 2025 को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसका उद्घाटन किया।

इस फ्लाईओवर का मुख्य उद्देश्य शहर के ट्रैफिक दबाव को कम करना है, जिससे मदन महल से दमोह नाका तक का सफर, जो पहले करीब 45 मिनट लेता था, अब घटकर सिर्फ 7 मिनट में पूरा हो रहा है।

Related Articles

Latest News