Homeमध्य प्रदेशकेंट बोर्ड ने सील किया मधु कलश स्वीट्स, टैक्स जमा न करने...

केंट बोर्ड ने सील किया मधु कलश स्वीट्स, टैक्स जमा न करने पर कार्रवाई

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में केंट बोर्ड अब लंबे समय से संपत्ति टैक्स जमा न करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही कर रहा है। इसी तारतम्य में आज सुबह कैंट बोर्ड के राजस्व विभाग ने सदर मेन रोड स्थित मधु कलश स्वीट्स को सील कर दिया।

वहीं नोटिस चस्पा कर दिया। इसी तरह रांझी में भी एक लॉज को सील किया गया है।
राजस्व विभाग के आशीष वर्मा ने बताया कि कैंट बाजार क्षेत्र के कई ऐसे व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं जो लंबे से संपत्ति कर जमा नहीं कर रहे हैं।

जिनको देखते हुए कैंट बोर्ड सीईओ राजीव कुमार निर्देश पर ऐसे बड़े बकायादारों को पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे। लेकिन उसके बाद भी जब तय समय सीमा में टैक्स बिलों का भुगतान नहीं किया गया तो अब सीलिंग की कार्यवाही की जा रही है। पूर्व में सदर बाजार क्षेत्र के दो भवनों को सील किया गया था।

इसी तरह आज सुबह सदर मेन रोड स्थित मधु कलश स्वीट्स यरमेश गुप्ता, रजनीश गुप्ता मकान को सील किया गया है। वहीं बकाया टैक्स जमा नहीं किए जाने पर प्रस्तावित अग्रिम कार्रवाई के संबंध में चेतावनी नोटिस भी चस्पा किया गया है।

इसी तरह रांझी मेन रोड स्थित मेमोरी लॉज शॉप आरती जायसवाल मकान को भी टैक्स बिल बकाया होने के चलते सील किया गया है। कार्यवाही के दौरान राजस्व विभाग के आशीष वर्मा, जाहिद अंसारी, मिथलेश यादव, खेमराज मीना उपस्थित थे।

Related Articles

Latest News