Homeमध्य प्रदेशचंडालभाटा ट्रांसपोर्ट नगर के लीज नवीनीकरण कार्यों में आएगी तेजी

चंडालभाटा ट्रांसपोर्ट नगर के लीज नवीनीकरण कार्यों में आएगी तेजी

जबलपुर। चंडालभाटा ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारियों को जल्द राहत मिलने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। निगमायुक्त द्वारा सम्पदा विभाग के अधिकारियों को त्वरित निर्देश देते हुए लीज नवीनीकरण की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने के लिए कहा गया है।

इस संबंध में निगमायुक्त ने ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारियों और लीजधारकों से विस्तृत चर्चा कर उनकी समस्याओं और तकनीकी पहलुओं को गंभीरता से सुना।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी वैधानिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए फाइलें तेजी से तैयार कर नवीनीकरण हेतु प्रस्तुत की जाएं।

बैठक में व्यापारियों को आश्वस्त किया गया कि उनके प्रकरणों का सूक्ष्म परीक्षण कर शीघ्र निराकरण किया जाएगा तथा प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।

बैठक में अपर आयुक्त, सम्पदा अधिकारी सहित चंडालभाटा ट्रांसपोर्ट नगर के व्यापारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Latest News