Monday, June 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशसतत सेवा देने वाले विद्युत लाईन कार्मिकों के सम्मान में 4 मार्च...

सतत सेवा देने वाले विद्युत लाईन कार्मिकों के सम्मान में 4 मार्च को मनाया जाएगा लाइनमैन दिवस

मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड कंपनी क्षेत्रांतर्गत समस्त फ्रंट लाइन टीम (विद्युत लाइन कार्मिक) को सम्मानित किये जाने के लिए गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 4 मार्च 2025 को लाइनमैन दिवस मनाएगी।

पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के प्रबंध संचालक अनय द्विवेदी का कहना है कि लाइनमैन दिवस विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति में अपना सतत योगदान देने वाले लाइन कार्मिकों की निस्वार्थ सेवा के प्रति कृतज्ञता और उनके प्रति सम्मान और मान्यता का दिन है।

पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का मुख्य आयोजन सभी क्षेत्रीय मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा और जबलपुर स्थित तरंग प्रेक्षागृह में 4 मार्च 2025 को जबलपुर क्षेत्रीय कार्यालय का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में नियमित, संविदा एवं आउटसोर्स लाइन कार्मिकों एवं परीक्षण सहायकों का सम्मान किया जाएगा।

‘लाइनमैन दिवस’ 4 मार्च को लाइनमैन कार्मिकों को कंपनी द्वारा तैयार सुरक्षा शपथ दिलाई जाएगी और उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाईन कार्मिकों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Latest News