Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशलोकसभा चुनाव: दिग्विजय सिंह ने रुकवाई मतगणना, नकुलनाथ लौटे मतगणना स्थल से

लोकसभा चुनाव: दिग्विजय सिंह ने रुकवाई मतगणना, नकुलनाथ लौटे मतगणना स्थल से

मध्य प्रदेश (हि.स.)। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर वोटों की गिनती जारी है। प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। इधर पहले राउंड के मतगणना के बाद राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र की कुछ जगह की मतगणना को रुकवाया है। सील मैच नहीं होने के कारण दिग्विजय सिंह ने आपत्ति दर्ज की है। सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र की दो मतदान केंद्र की मतगणना को फिलहाल रोक दिया गया।

दिग्विजय सिंह ने बताया कि सील मैच नहीं होने के कारण उन्होंने आपत्ति जताई, जिसके बाद सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र के दो मतदान केंद्र की मतगणना को फिलहाल रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि हम कहीं आगे है तो कहीं पीछे हैं। अभी रोडमल नागर को इतनी लीड नहीं मिली, जितनी 2019 में मिली थी शाम तक का इंतजार करना होगा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में 10 से 11 सीटें कांग्रेस जीतेगी।

वहीं छिंदवाड़ा में कांग्रेस उम्मीदवार और कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ पीछे चल रहे हैं। यहां नकुलनाथ का मुकाबला बीजेपी के विवेक बंटी साहू से है। छिंदवाड़ा में कांग्रेस कैंडिडेट नकुलनाथ मतगणना स्थल से बाहर निकल गए हैं। वे बीजेपी कैंडिडेट विवेक बंटी साहू से करीब 55 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं।

Related Articles

Latest News