MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून के आगमन के साथ ही झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज सोमवार को 20 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि कुछ जिलों में यलो अलर्ट है।
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में 1 और 2 जुलाई को अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश से एक टर्फ गुजर रही है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम भी सक्रिय है, इसलिए तेज बारिश हो रही है।
मौसम विभाग ने आज सोमवार को ग्वालियर, रायसेन, बालाघाट, मंडला, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच और दमोह में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन सहित अन्य बाकी के जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है।
मौसम विभाग ने 1 और 2 जुलाई मध्य प्रदेश में अति अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। मंगलवार 1 जुलाई को ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, कटनी, मंडला, बालाघाट, हरदा, बैतूल और नर्मदापुरम में अति भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं जबलपुर, देवास, खंडवा, नीमच, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, खरगोन, सीहोर, विदिशा, श्योपुर, अशोकनगर, रायसेन, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, सतना मैहर, उमरिया, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भारी बारिश का अलर्ट है।











