Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशएमपी के सिंगरौली में सरकारी स्कूल पिपराछापी में मध्‍यान्‍ह भोजन के बाद...

एमपी के सिंगरौली में सरकारी स्कूल पिपराछापी में मध्‍यान्‍ह भोजन के बाद बीमार हुए कई छात्र

सिंगरौली (हि.स.)। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपराछापी में शनिवार को फूड प्वाइजनिंग से 10 से अधिक छात्र-छात्राएं बीमार हो गए।

इन छात्रों ने दोपहर में मध्यान भोजन में दाल-चावल और सब्जी खाई थी, जिसके बाद उनके शरीर में दर्द और अन्य लक्षण दिखाई दिए। सबसे ज्यादा प्रभावित कक्षा आठ के छात्र-छात्राएं रहे। घटना के बाद छात्र-छात्राओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत पर चिकित्सकों की टीम नजर बनाए हुए हैं। कुछ बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जिला कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, एसडीएम सृजन वर्मा और अन्य प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल में मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहे हैं। थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं, ताकि फूड प्वाइजनिंग की वजह का पता चल सके।

Related Articles

Latest News