Saturday, April 25, 2026
Homeमध्य प्रदेशएमडी ने देखा बिजली कंपनी का स्कॉडा, एनजीबी, ऊर्जस सिस्टम, किया उपभोक्ता...

एमडी ने देखा बिजली कंपनी का स्कॉडा, एनजीबी, ऊर्जस सिस्टम, किया उपभोक्ता सेवाओं का अवलोकन

मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की प्रबंध निदेशक सुश्री रजनी सिंह ने शुक्रवार को पोलोग्राउंड मुख्यालय स्थित सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) शाखा का निरीक्षण किया। उपभोक्ता सेवाओं को लेकर सूचना प्रौद्योगिकी शाखा द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। सुश्री रजनी सिंह ने डाटा सेंटर का अवलोकन किया। इस सेंटर में बिजली कंपनी के 60 लाख उपभोक्ताओं से जुड़ी जानकारी की करोड़ों जानकारी विवरण मौजूद है।

उन्होंने बिजली कंपनी की ऊर्जस सेवाओं, उपभोक्ता सेवाओं का आईटी शाखा द्वारा किस तरह संचालन किया जाता है, इसका बारीकी से निरीक्षण किया। कम्प्यूटर पर बिल व विभिन्न उपभोक्ता सेवाओं की जानकारी देखी। स्काडा प्रणाली के माध्यम से आईटी सेंटर में बने कंट्रोल रूम में 33 केवी के फीडरों की जानकारी व रिटल टाइम लोड इत्यादि की जानकारी ली। एनजीबी, ईआरपी के संबंध में भी प्रबंध निदेशक ने विवरण प्राप्त किया।

इस दौरान बताया गया कि इंदौर की टीम ने बिलिंग साफ्टवेयर स्वयं का बनाकर बिलिंग क्षेत्र में आत्म निर्भरता प्राप्त की है। इस अवसर पर अधीक्षण यंत्री सुनील पाटौदी, उप महाप्रबंधक गौतम कोचर, आशीष तिवारी, पारस जैन आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Related Articles

Latest News