Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशबिजली अधिकारियों को मानसून की चुनौतियों, उपभोक्ता सेवा, बिलिंग-कलेक्शन एफिशिएंसी को लेकर...

बिजली अधिकारियों को मानसून की चुनौतियों, उपभोक्ता सेवा, बिलिंग-कलेक्शन एफिशिएंसी को लेकर एमडी के निर्देश

उपभोक्ता सेवाओं, बिलिंग एफिशिएंसी, कलेक्शन एफिशिएंसी, मानसून सत्र में आने वाली चुनौतियों का सामना करने की योजना, कर्मचारियों, अधिकारियों में समन्वय आदि को लेकर  मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने 50 इंजीनियरों की बैठक कर निर्देश दिए।

प्रबंध निदेशक ने कहा कि शहर में 2.60 लाख स्मार्ट मीटर लग चुके है। इससे उपभोक्ता संतुष्टि ज्यादा होना चाहिए, शिकायतों में कमी आना चाहिए, साथ ही शहर का लाइन लॉस भी कम हो। अमित तोमर ने कहा कि उपभोक्ताओं से व्यवहार ठीक रखे, फोन उठाएं- हमारा जवाब संतुष्टि अनुभव कराने  वाला होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उच्चदाब दाब लाइन प्रभारी- जोन प्रभारी में परस्पर तालमेल बना रहे, ताकि शिकायत निवारण एवं फाल्ट सुधारने में कम समय लगे, उपभोक्ता की नाराजगी की स्थिति निर्मित न हो।

इस अवसर पर निदेशक पुनीत दुबे, मुख्य अभियंता एसआर बमनके, स्मार्ट मीटर परियोजना निदेशक रवि मिश्रा, शहर अधीक्षण यंत्री मनोज शर्मा, श्रीमती सुषमा गंगराड़े, श्रीमती कीर्ति सिंह, शहर के कार्यपालन यंत्री श्रीकांत बारस्कर, आरएल धाकड़, विनय प्रताप सिंह, डीके तिवारी, योगेश आठनेरे आदि ने अपने-अपने क्षेत्र की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

Related Articles

Latest News