Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशविधायक ने निभाया जनता से किया वादा, बनवा दी 2.75 करोड़ की 3.52...

विधायक ने निभाया जनता से किया वादा, बनवा दी 2.75 करोड़ की 3.52 किमी लंबी सड़क

जनता की आशाओं पर खरा उतर कर विधायक ने अपना वादा पूरा करते हुए 2 करोड़ 75 लाख की 3.52 किमी सड़क बनवा दी। जबलपुर के रानी लक्ष्मी बाई वार्ड क्रमांक 66 अंतर्गत पिगरी तिराहे से उमरिया तक की जर्जर सड़क बनवाने का भूमि पूजन कैंट विधानसभा के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी के मुख्य आतिथ्य में किया गया।

चुनाव के पहले जबलपुर की कैंट विधानसभा सीट के विधायक अशोक रोहाणी ने चुनाव पश्चात रोड बनाने का वादा किया था, अपने वादे को निभाते हुए आज डामलीकृत सड़क की सौगात दी। इससे हजारों बच्चों को स्कूल जाने में सफर सुखद होगा, वहीं किसानों,जनता को राहत मिलेगी। कार्यक्रम में विधायक ने कहा उमरिया गांव की हर समस्या के निदान का प्रयास किया जायेगा।

उमरिया स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, क्षेत्रीय पार्षद बहन कृष्णा दास चौधरी, सरपंच सौरव राय, लोचन प्रसाद दुबे, मंडल अध्यक्ष संजय वर्मा, संतोष रजक, संतोष यादव, श्रीमती विभा उपाध्याय, हरिओम चौकसे, गुलाब गिरी गोस्वामी, श्रीमती पुष्पा तिवारी, श्रीमती अरुणा कुशवाहा, विकास यादव, आशुतोष दुबे, सौरभ गोयल, अटल उपाध्याय, नंदलाल चौधरी, धनपत झारिया, अनिल प्रताप ठाकुर, डॉक्टर अशोक यादव, गोपाल दास चौधरी, दीपक पवार, महेश पासी, गंधर्व, संतोष दुबे, सुरेश चौधरी, अशोक ठाकुर, राजेश यादव, मोनू सेन, पिंकू दाहिया, अनिल कनौजिया के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Latest News