Sunday, July 26, 2026
Homeमध्य प्रदेशउच्च दाब उपभोक्ताओं के परिसरों में लगे सोलर संयंत्रों से तैयार हो...

उच्च दाब उपभोक्ताओं के परिसरों में लगे सोलर संयंत्रों से तैयार हो रही 15 लाख से यूनिट ज्यादा बिजली

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर रूफटॉप सोलर नेट मीटर योजना के तहत अत्यंत गंभीरता से कार्य कर रही हैं। इस योजना में कंपनी अन्य बिजली कंपनियों से आगे भी है।

कंपनी की प्रबंध निदेशक सुश्री रजनी सिंह ने बताया कि उद्योगों की छतों पर भी बड़ी संख्या में पैनल्स स्थापित किए गए हैं, इससे उद्योग संचालकों को बिल में काफी रियायत दी जा रही हैं।

प्रबंध निदेशक ने बताया कि औद्योगिक, उच्च दाब 547 कनेक्शनों से संबंद्ध उपभोक्ताओं द्वारा 78 मेगावाट से ज्यादा बिजली के संयंत्र लगाए गए हैं। कंपनी क्षेत्र में उच्च दाब उपभोक्ताओं के परिसरों में लगे सोलर संयंत्रों से मासिक 15 लाख से ज्यादा यूनिट बिजली तैयार हो रही है। इस बिजली की बाजार कीमत सवा करोड़ रुपए के करीब हैं।

Related Articles

Latest News