Homeमध्य प्रदेशएमपी : बीजेपी नेता का भाई अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार, सप्लायर...

एमपी : बीजेपी नेता का भाई अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार, सप्लायर की पुलिस कर रही तलाश

जबलपुर। एमपी के शहडोल जिले के भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष बिछिया अजयपुरी गोस्वामी के भाई नीरज गोस्वामी को दो दिन पूर्व जबलपुर के धनवंतरी नगर में पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से पिस्टल और मैगजीन जब्त कर कार्रवाई की जा रही है।

वहीं आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे शहडोल में रहने वाले एक युवक ने पिस्टल दी थी, जिसके बाद पुलिस अलर्ट हुई और टीम शहडोल रवाना की गई।

संजीवनी नगर टीआई बीडी द्विवेदी ने बताया कि दो दिन पहले सूचना मिली थी कि धनवंतरी नगर में एक युवक पिस्टल लेकर घूम रहा है। सूचना पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार किया।

आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम बिछिया निवासी नीरज पुरी गोस्वामी बताया। साथ ही पिस्टल सप्लाई करने वाले को गिरफ्तार कर जबलपुर लेकर आए।

सप्लायर तक नहीं पहुंच पा रही पुलिस

आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह पिस्टल कहां से लाता था और कितने लोगों को सप्लाई कर चुका है। गौरतलब है कि पुलिस के द्वारा लगातार अभियान चलाकर अपराधियों को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा जा रहा है।

चाकू और पिस्टल के साथ शहर के आधा दर्जन थानों में अपराधियों को पकड़ा गया लेकिन बड़े सप्लायरों की गर्दन तक अभी तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच पाए हैं।

Related Articles

Latest News