Monday, June 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशअख‍िल भारतीय विद्युत पावर ल‍िफ्ट‍िंग एवं शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता के लिए एमपी...

अख‍िल भारतीय विद्युत पावर ल‍िफ्ट‍िंग एवं शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता के लिए एमपी पावर की टीम घोष‍ित

46वीं अख‍िल भारतीय विद्युत क्रीड़ा नियंत्रण मण्डल पावर ल‍िफ्ट‍िंग व शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता के लिए एमपी पावर की 12 सदस्यीय टीम घोष‍ित कर दी गई। यह प्रतियोगिता 28 फरवरी से 2 मार्च तक कोटा में आयोजित होगी।

एमपी पावर लि‍फ्ट‍िंग टीम में इंदौर के पृथ्वीराज चौधरी, अतुल समाध‍िया, विशाल वर्मा, सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी के योगेश साहू, श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह खंडवा के अफजल खान, संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर के जेपी गोस्वामी, उज्जैन के नीरज चौहान व भोपाल के शैलेन्द्र श्रीवास को शामिल किया गया है।

शरीर सौष्ठव टीम में जबलपुर के अशोक चौहान, देवास के जितेन्द्र सिंह नागदिया, अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई के इन्द्र कुमार चौधरी व श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह खंडवा के एनके पांचाल को शामिल किया गया है। टीम के मैनेजर प्रवीन कपूर व कोच राकेश स्वामी होंगे। 

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए एमपी पावर की टीम गुरूवार को कोटा रवाना हो गई। केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव राजीव गुप्ता ने एमपी पावर टीम को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामना दी।

Related Articles

Latest News