Saturday, July 11, 2026
Homeमध्य प्रदेशMP Rain Alert : 65-70 Kmph की तेज हवाओं के साथ होगी...

MP Rain Alert : 65-70 Kmph की तेज हवाओं के साथ होगी मूसलाधार बारिश

MP Rain Alert : मध्य प्रदेश में मानसून पूरे शबाब पर है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में घने बादलों का डेरा है और लगातार हो रही बारिश से मौसम सुहावना होने के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 11 जुलाई को भी प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा।

कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि कुछ क्षेत्रों में 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की गई है।

इन-इन जिलों में भारी वर्षा का ‘हाई अलर्ट’

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई प्रमुख जिलों में भारी बारिश के साथ-साथ तेज आंधी-तूफान की चेतावनी (Orange Alert) जारी की है. इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और विशेष रूप से किसान भाइयों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. दमोह, मंडला, नर्मदापुरम (होशंगाबाद), नरसिंहपुर, हरदा, इंदौर, रायसेन, सीधी, शहडोल, उमरिया, ग्वालियर, भिंड और धार.

और यहां बादलों की तेज गड़गड़ाहट और बिजली चमकने के साथ झमाझम बारिश का दौर देखने को मिलेगा. इसके साथ ही, हवा की रफ्तार 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे तेज अंधड़ आने की आशंका है. भिंड और इसके आस-पास के इलाकों में भारी भयंकर बरसात को लेकर प्रशासन बेहद मुस्तैद है.

भोपाल-उज्जैन समेत इन इलाकों में झमाझम बारिश के आसार

राजधानी भोपाल समेत मालवा और निमाड़ अंचल के कई इलाकों में भी मानसून की रफ्तार तेज रहने वाली है. भोपाल, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, उज्जैन, देवास, शाजापुर, रतलाम, मंदसौर और नीमच, इन जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है. यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है. तापमान की बात करें तो भोपाल और इंदौर जैसे शहरों में अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बने रहने से मौसम में अच्छी-खासी ठंडक घुली रहेगी.

मध्य प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी अंचल में भी मानसूनी बादल जमकर मेहरबान रहने वाले हैं.- मुरैना, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, श्योपुर कला, गुना और अशोकनगर में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा. ग्वालियर और गुना में दो दिनों तक बिजली चमकने और अच्छी बारिश होने का अनुमान है.

बुंदेलखंड और बघेलखंड: सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, सीधी और सिंगरोली. इन इलाकों में 11 जुलाई को काले बादलों की आवाजाही के साथ कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ेंगी. रीवा, पन्ना और टीकमगढ़ में दिन का तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जिससे बारिश के बीच थोड़ी उमस भी महसूस हो सकती है.

इन जिलों में पहले ही अच्छी-खासी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है –

महाकौशल के जिलों में पहले ही अच्छी-खासी बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है और यह सिलसिला 11 जुलाई को भी थमने वाला नहीं है. जबलपुर, कटनी, अनूपपुर, डिंडोरी, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल और बालाघाट, इन जिलों में मानसूनी हवाओं का असर लगातार बना हुआ है.

जबलपुर, कटनी और डिंडोरी में आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और लगातार बूंदाबांदी या मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जाएगी. बालाघाट और डिंडोरी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी है.

Related Articles

Latest News