Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशनयी तकनीकों को अपनाएं बिजली कंपनी के इंजीनियर: ऊर्जा सचिव संजय दुबे

नयी तकनीकों को अपनाएं बिजली कंपनी के इंजीनियर: ऊर्जा सचिव संजय दुबे

मध्यप्रदेश के प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे ने कहा है कि एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों ने अपनी अथक परिश्रम से एमपी पावर ट्रांसमिशन कंपनी को देश की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में से एक बनाया है। उन्होंने कहा कि एम पी ट्रांसको ने अनेक नवाचार किए है। जिसमें ड्रोन द्वारा ट्रांसमिशन टावरों की पेट्रोलिंग जैसे कार्य शामिल है। जिन्हें समूचे देश में सराहना मिली है।

उन्होंने एमपी ट्रांसको द्वारा प्रदेश के महानगरों में सबस्टेशन बनाने के लिए भूमि की कमी को देखते हुए कम स्थान में जीआईएस सबस्टेशन बनाये जाने के निणर्यो को उचित बताते हुए कहा कि आने वाले समय में जीआईएस सबस्टेशन के साथ अंडर ग्राउंड सबस्टेशन ही विकल्प रह जायेगा। उन्होंने एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों का आव्हान किया कि वे अपनी उपलब्धियों एवं नवाचारों को राष्ट्रीय फोरम में रखें। साथ ही वो सिस्टम में ज्यादा से ज्यादा नवाचार करने के साथ नयी तकनीकों का भी समावेश करें ताकि ट्रांसमिशन सिस्टम समय के साथ अपग्रेड होता रहे।

संजय दुबे ने यह बात विगत दिवस जबलपुर में आयोजित एम पी ट्रांसको के अधिकारियों की एक बैठक में कही। उन्होंने बैठक में ट्रांसमिशन लाइनों की ट्रिपिंग और पावर ट्रांसफार्मर फेल्यूर की समीक्षा भी की। उन्होंने ट्रांसमिशन एलीमेंट की सतत् निगरानी और उनके त्वरित सुधार के निर्देश दिए। बैठक में एमपी ट्रांसको के प्रबंध संचालक इंजी. सुनील तिवारी ने प्रमुख सचिव ऊर्जा को कंपनी की वर्तमान गतिविधियों से अवगत कराया।

Related Articles

Latest News