Saturday, April 25, 2026
Homeमध्य प्रदेशएमपी ट्रांसको के तैराकों ने जीते दोहरे कांस्य पदक

एमपी ट्रांसको के तैराकों ने जीते दोहरे कांस्य पदक

अमरकंटक ताप विद्युत गृह, चचाई में आयोजित हुई 46वीं अंतरक्षेत्रीय विद्युत तैराकी प्रतियोगिता  एमपी ट्रांसको के तैराकों ने केन्द्रीय कार्यालय जबलपुर के दल के सदस्य के रूप में भाग लेते हुए  दोहरे कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की है।

एमपी पावर ट्रांसमिशन कंपनी के शिवयोगी हिरेमठ 25 गुना 4 (100 मीटर) व्यक्तिगत मिडले में तृतीय स्थान एवं 50 गुना 4 (200 मीटर) मिडले रिले में तृतीय स्थान हासिल कर दोहरा कांस्य पदक जीतने का गौरव पाया। इसी तरह एमपी ट्रांसको के ही जीतेन्द्र कुमरे ने 50 गुना 4 (200 मीटर) मिडले रिले में तृतीय स्थान एवं 200 मीटर फ्री स्टाइल रिले में तृतीय स्थान प्राप्त कर दोहरा कांस्य पदक जीता।

राष्ट्रीय स्तर के मास्टर्स तैराक शिवयोगी हिरेमठ ने प्रतियोगिता में केन्द्रीय पर्यवेक्षक की भूमिका भी निभाई। दोनों तैराकों की इस सफलता पर मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी ने विजेताओं से मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Latest News