MP Weather Update: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच चुका है, जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। नौगांव में पारा 47 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि भोपाल, ग्वालियर, छतरपुर, दतिया समेत कई जिलों में लू और तीव्र लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।
MP Weather Update
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) भोपाल केंद्र के अनुसार 21 मई को भी प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और बुंदेलखंड, ग्वालियर-चंबल व भोपाल संभाग के जिलों में गर्म हवाएं लोगों की परेशानियां बढ़ाएंगी। प्रशासन ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर न निकलने और सतर्क रहने की सलाह दी है।
MP Weather Update:What was the temperature in the last 24 hours?
प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान नौगांव (छतरपुर) में 47 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा खजुराहो में 46.4 डिग्री, विदिशा में 46.1 डिग्री, बैरसिया भोपाल में 45.9 डिग्री और दतिया में 45.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ. वहीं पचमढ़ी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
MP Weather Update
MP Weather Update:How will the weather be in MP on May 21?
21 मई के लिए जारी चेतावनी के अनुसार दतिया, भिंड, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में कहीं-कहीं तीव्र लू चल सकती है. सतना जिले में भी गंभीर गर्मी का असर रहने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा भोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, रीवा, दमोह और सागर जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है.मौसम विभाग ने सीहोर, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जैसे जिलों में भी गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई है. मंडला जिले में गर्म रात का असर देखने को मिल सकता है.
MP Weather Update
MP Weather Update:Cloudy weather likely in Bhopal
राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां 21 मई को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हवा की औसत रफ्तार 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है.मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले पांच दिनों तक तापमान में कोई बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है. पूरे प्रदेश में गर्मी का असर बना रहेगा. विस्तारित पूर्वानुमान में भी साफ कहा गया है कि 21 मई तक मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने वाला है.
MP Weather Update
मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है. पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने और धूप से बचाव करने को कहा गया है. बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखने की सलाह भी दी गई है.