Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशMPPKVVCL और बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर डेटा एनालिटिक्स के लिए किया...

MPPKVVCL और बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर डेटा एनालिटिक्स के लिए किया अनुबंध

उपभोक्ता सेवा सुधार व सशक्तिकरण के उद्देश्य से, मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने मेसर्स बिजली (BIDGELY) कंपनी बैंगलोर के साथ एक महत्वपूर्ण एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए गए।

यह पहल विद्युत मंत्रालय (MoP) और आरईसी लिमिटेड (REC) के मार्गदर्शन में की गई है, जिसका उद्देश्य स्मार्ट मीटर डेटा का अधिकतम लाभ उठाकर उपभोक्ताओं की भागीदारी बढ़ाना और डिस्कॉम की परिचालन दक्षता में सुधार करना है।

इस अवसर पर पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक अनय द्विवेदी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी व मेसर्स बिजली कंपनी बैंगलोर की ओर से मिसेज सुरुचि कुलकर्णी उपस्थित थी। भारत सरकार की कपंनी आरईसी लिमिटेड (REC) की ओर से राजेश्वर सिंह वरिष्ठ प्रबंधक उपस्थित थे।

मेसर्स बिजली कपंनी बैंगलोर के बारे में

मेसर्स बिजली (BIDGELY) कंपनी एक वैश्विक अग्रणी एआई-आधारित ऊर्जा एनालिटिक्स कंपनी है, जो दुनिया भर में बिजली वितरण कंपनियों के साथ मिलकर ग्रिड संचालन में सुधार, राजस्व सुरक्षा बढ़ाने और स्मार्ट ऊर्जा समाधानों के माध्यम से उपभोक्ताओं को सशक्त बनाने का कार्य कर रही है।

मिनिस्ट्री ऑफ़ पॉवर की पॉवरथॉन परियोजना

विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा महत्वाकांशी RDSS योजना के तहत शुरू किए गए इस नवाचार कार्यक्रम (पॉवरथॉन) में, स्मार्ट ग्रिड प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है। इसी परियोजना के तहत मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा ये पहल की जा रही है।

Related Articles

Latest News