Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशMPPMCL ने घोष‍ित किए वर्ष 2024 के सामान्य अवकाश, कार्मिकों को मिलेंगे...

MPPMCL ने घोष‍ित किए वर्ष 2024 के सामान्य अवकाश, कार्मिकों को मिलेंगे तीन ऐच्छि‍क अवकाश

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड ने वर्ष 2024 के लिए कंपनी में कार्यरत कार्मिकों के लिए सामान्य अवकाश घोषि‍त कर दिए हैं। कंपनी द्वारा वर्ष 2024 के लिए कुल 20 सामान्य अवकाशों की स्वीकृति प्रदान की है।

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी द्वारा स्वीकृत 59 ऐच्छि‍क अवकाशों में से कार्मिक इच्छानुसार कुल तीन ऐच्छि‍क अवकाश का उपयोग कर सकेंगे। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी द्वारा घोष‍ित अवकाश की त‍िथ‍ि में मध्यप्रदेश शासन द्वारा किए जाने वाले परिवर्तन एवं घोष‍ित किए जाने वाले अन्य अवकाश स्वत: ही कंपनी के कार्यालयों में लागू रहेंगे। 

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी द्वारा वर्ष 2024 के लिए घोषि‍त 20 सामान्य अवकाशों में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, महाशिवरात्रि 8 मार्च, होली 25 मार्च, गुड फ्रायडे 29 मार्च, गुड़ी पड़वा/महर्ष‍ि गौतम जयंती 9 अप्रैल, चैती चांद 10 अप्रैल, ईद-उल-फ‍ितर 11 अप्रैल, राम नवमी 17 अप्रैल, बुद्ध पूर्ण‍िमा 23 मई, ईदुज्जुहा 17 जून, मोहर्रम 17 जुलाई, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, रक्षाबंधन 19 अगस्त, जन्माष्टमी 26 अगस्त, मिलाद-उन-नबी 16 सितंबर, गांधी जयंती 2 अक्टूबर, दहशरा (विजयदशमी) 12 अक्टूबर, दीपावली 31 अक्टूबर, गुरूनानक जसंती/ राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस (भगवान बिरसा मुण्डा जयंती) 15 नवम्बर, ख्रि‍स्त जयंती क्रिसमस 25 दिसंबर को शामिल किया गया है। डॉ. अंबेडकर जयंती/वैशाखी 14 अप्रैल, महावीर जयंती 21 अप्रैल और महाराणा प्रताप जयंती/छत्रसाल जयंती 9 जून रविवार को होने के कारण सामान्य अवकाश की सूची में शामिल नहीं किए गए हैं।

पन्द्रह ऐच्छ‍िक अवकाश रविवार को पड़ने के कारण इन्हें ऐच्छि‍क अवकाश की सूची में शामिल नहीं किया गया है। उपर्युक्त अवकाश उन कर्मचारियों के लिए लागू नहीं होंगे जो ट्रेड स्टेबलिशमेंट के अंतर्गत आते हैं, जिन्हें वर्ष में सिर्फ नौ अवकाश की पात्रता है।‍ 

पावर मैनेजमेंट कंपनी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिलों के कलेक्टर या शासन द्वारा वर्ष 2024 में घोष‍ित किए जाने वाले स्थानीय अवकाश संबंध‍ित जिले के कंपनी कार्यालयों पर लागू रहेंगे। मध्यप्रदेश शासन द्वारा किए जाने वाले परिवर्तन और घोष‍ित किए जाने वाले अन्य अवकाश स्वत: ही कंपनी के कार्यालयों पर लागू रहेंगे।

Related Articles

Latest News