Homeमध्य प्रदेशआवारा श्वानों पर नियंत्रण के लिए नगर निगम की व्यापक तैयारियां

आवारा श्वानों पर नियंत्रण के लिए नगर निगम की व्यापक तैयारियां

शहरवासियों की सुरक्षा और आवारा श्वानों की बढ़ती संख्या पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नगर निगम ने अब ठोस और मानवीय कदम उठाए हैं।

निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने इस दिशा में व्यापक रणनीति तैयार करते हुए आमजन की सुविधा के लिए विशेष टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

अब शहर के किसी भी क्षेत्र में आवारा श्वानों से संबंधित समस्या होने पर नागरिक सीधे इस नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अब तक 7,072 श्वानों का बधियाकरण एवं टीकाकरण

नगर निगम द्वारा नियुक्त एजेंसी ने पिछले एक वर्ष में 7,072 श्वानों का सफल बधियाकरण एवं टीकाकरण किया है। यह अभियान पूरी तरह मानवीय दृष्टिकोण के साथ संचालित किया जा रहा है।

विशेषज्ञों और स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ संवाद

निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने डॉ पी जी नाजपांडे एवं विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक में प्रमुख सुझाव सामने आए—

हॉट स्पॉट की पहचान – डॉ. नाजपांडे ने विशेष रूप से गढ़ा क्षेत्र को हॉट स्पॉट बताते हुए वहां सघन अभियान चलाने का सुझाव दिया।

सार्वजनिक स्थानों से श्वानों को पकड़ने की रणनीति फीडिंग जोन निर्धारित करना – आवारा श्वानों को केवल तय ‘फीडिंग जोन’ में ही भोजन कराया जाए, ताकि सार्वजनिक स्थलों पर असुरक्षा की स्थिति न बने।

 सहयोग की अपील

निगमायुक्त श्री अहिरवार ने सभी श्वान प्रेमियों एवं नागरिकों से अपील की है कि वे आवारा श्वानों पर नियंत्रण के अभियान में सकारात्मक सहयोग प्रदान करें, ताकि शहर में सुरक्षा और संवेदनशीलता दोनों का संतुलन बना रहे।

नगर निगम का यह प्रयास शहर को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और संवेदनशील बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Latest News