Homeमध्य प्रदेशबिजली कंपनी के कार्मिकों को उच्च वेतनमान के आदेश जारी

बिजली कंपनी के कार्मिकों को उच्च वेतनमान के आदेश जारी

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के मुख्य अभियंता मानव संसाधन व प्रशासन कार्यालय द्वारा नौ कर्मियों के उच्च वेतनमान के आदेश जारी किए किए गए है।

कार्यालय सहायक श्रेणी तीन के पांच व सुरक्षा संवर्ग के एक कार्मिक को 9 वर्षीय प्रथम उच्च वेतनमान और चतुर्थ श्रेणी के तीन कार्मिकों को 35 वर्षीय चतुर्थ समयमान वेतनमान का लाभ प्रदान किया गया है। इनमें एक सेवानिवृत्त कार्मिक शामिल है।

9 वर्षीय प्रथम उच्च वेतनमान का लाभ जबलपुर मुख्यालय में पदस्थ कार्यालय सहायक श्रेणी तीन पूजा भोरकर, राहुल वाहने, आदर्श कुमार तिवारी, सुनीता भलावी व शकुंतला उइके और शिवपुरी में पदस्थ जितेंद्र कुमार को प्रदान किया गया। 35 वर्षीय चतुर्थ समयमान वेतनमान का लाभ जबलपुर मुख्यालय के दिनकरण प्रसाद तिवारी व राजेंद्र कुमार नामदेव को प्रदान किया गया। पावर जनरेटिंग कंपनी से सेवानिवृत्त अशोक कुमार लोधी का भी 35 वर्षीय चतुर्थ समयमान वेतनमान का आदेश जारी किया गया।

Related Articles

Latest News