जबलपुर। मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के पदाधिकारियों ने फेडरेशन के महामंत्री राकेश डीपी पाठक, यूके पाठक, विमल महापात्र,अनूप वर्मा, दिनेश दुबे,उमाशंकर दुबे, मोहित पटेल, बीएम तिवारी, योगेश पटेल, एसके यादव, अक्षय श्रीवास्तव के साथ मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह का स्वागत कर चर्चा की।
इस अवसर पर जनरेटिंग कंपनी के डायरेक्टर कामर्शियल मिलिन्द भान्दक्कर उपस्थित थे।
मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने कहा कि ऊर्जा विभाग एवं पावर जनरेटिंग कंपनी अपने सभी श्रेणियों के कर्मचारियों व पेंशनर्स के लिए सकारात्मक सोच के साथ लगातार कार्य कर रही है।
उनके हित संवर्धनए बेहतरी व सुरक्षा के प्रति सदैव संवेदनशील रहतीं है।
कंपनी की आवश्यकता अनुसार शासन, ऊर्जा विभाग द्वारा नया ओएस स्वीकृत हो गया है। कंपनी ने कार्मिकों, पेंशनर्स के हित को दृष्टिगत रखते हुए बेहतरीन कैशलैस बीमा योजना प्रारंभ कर दी है।
इस योजना समुचित लाभ मिल सके इसलिए लगातार नये अच्छे अस्पतालो को जोडऩे हेतु कार्य किया जा रहा है।
कंपनी द्वारा कार्यरत कार्मिकों के हित में लम्बे समय के बाद नया फ्रिंज बेनीफिट स्वीकृत कराया गया हैए इनसेंटिव जैसे अनेक काम किए हैंए और कर रही है।
फेडरेशन के महामंत्री राकेश डीपी पाठक ने कहा कि प्रदेश की सभी बिजली कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों, संविदा कर्मियों और पेंशनर्स के लिए बेहतरीन कैशलैस बीमा योजना प्रारंभ कराने में पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका है।
राकेश डीपी पाठक ने कहा कि इस योजना में देश के सभी जगहों के अच्छे स्तर के अस्पतालों को शामिल किया जाए जिससे आवश्यकता पडऩे पर संबंधित को ज्यादा से ज्यादा अच्छे स्तर के इलाज से स्वास्थ्य लाभ मिल सके।
राकेश डी पी पाठक ने आग्रह किया कि अच्छे स्तर के अस्पतालों में इलाज कराने में निर्धारित राशि से ज्यादा खर्च होने पर भी अंतर का भुगतान कर इलाज कराने की सुविधा दी जाएं। स्वीकृत अस्पताल के अलावा इमरजेंसी में आवाश्यकता पडऩे पर इलाज कराने पर निर्धारित राशि की स्वीकृति देकर संबंधित को सहयोग किया जाएं।











