Homeमध्य प्रदेशबिजली कंपनी की बीओडी में नई भर्ती प्रक्रिया की तैयारी पर हुई...

बिजली कंपनी की बीओडी में नई भर्ती प्रक्रिया की तैयारी पर हुई चर्चा, राजस्व संग्रहण पर जताई गई संतुष्टि

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर की निदेशक मंडल (BOD) की मिटिंग गुरुवार दोपहर आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ऊर्जा एवं पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के पदेन अध्यक्ष नीरज मंडलोई ने वर्चुअल रूप से की।

इस दौरान पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के राजस्व संग्रहण, लॉस घटाने के लिए किए जा रहे प्रयासों, नई भर्ती प्रक्रिया की तैयारी सहित अन्य विषयों पर अध्यक्ष व सदस्यों ने संतुष्टि जताई। इस दौरान कंपनी की प्राथमिकताओं पर प्रबंध निदेशक सुश्री रजनी सिंह ने प्रकाश डाला।

इस अवसर पर मंडल सदस्य आरआर मीणा, विजय कुमार गौर, डॉ. अरूणा तिवारी, सचिन तालेवार के साथ ही मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान, मुख्य अभियंता एसएल करवाड़िया, रवि मिश्रा, मुख्य वित्त अधिकारी नरेंद्र बिवालकर, कंपनी सचिव श्रीमती आराधना कुलकर्णी ने विचार रखें।

Related Articles

Latest News