Saturday, April 25, 2026
Homeमध्य प्रदेशरेलवे कर्मचारी 8 मार्च को अफसर बनने एक साथ देश भर में...

रेलवे कर्मचारी 8 मार्च को अफसर बनने एक साथ देश भर में देंगे एक्जाम

जबलपुर. रेलवे में अफसर बनने का सपना देख रहे ग्रुप सी (तृतीय श्रेणी) कर्मचारियों के लिए इंतजार की घडिय़ां खत्म हो गई हैं। रेलवे बोर्ड ने ग्रुप बी के पदों पर पदोन्नति के लिए बहुप्रतीक्षित परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है।

इस निर्णय से पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर, भोपाल व कोटा मंडलों के ग्रुप सी कर्मचारी भी परीक्षा में भाग ले सकेंगे.

इस बार 30 प्रतिशत सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (एलडीसीई) के तहत आठ मार्च 2026 को देश भर में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) का आयोजन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी आरआरबी (आरआरबी) अजमेर को सौंपी गई है।

हाईटेक की जा रही चयन प्रक्रिया

रेलवे ने इस पूरी चयन प्रक्रिया को हाईटेक बना दिया है। आवेदन की प्रक्रिया को पूरी तरह पेपरलेस करते हुए एचआरएमएस पोर्टल पर शिफ्ट कर दिया गया है।

15 दिसंबर से ही आवेदन का माड्यूल लाइव हो गया और कर्मचारियों से आनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अब 22 दिसंबर को परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होगा। 23 जनवरी तक आवेदन फार्मों की जांच पूरी हो जाएगा।

6 अप्रैल तक रिजल्ट जारी होंगे

आठ मार्च को परीक्षा के बाद छह अप्रैल तक रिजल्ट जारी होंगे। यह भर्ती अभियान विशेष रूप से एक जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2026 के वैकेंसी साइकिल के लिए है।

रेलवे ने दूरदर्शिता दिखाते हुए इसमें जून 2027 तक संभावित रूप से खाली होने वाले पदों को भी शामिल कर लिया है। इसका मतलब है कि इस एक परीक्षा के जरिए बड़ी संख्या में रेलकर्मियों को पदोन्नति का लाभ मिलेगा।

Related Articles

Latest News