Raiway News : जबलपुर। यात्रियों को बेहतर, किफायती एवं आरामदायक रेल यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा पुणे एवं दानापुर के मध्य नई नियमित साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस रेलसेवा का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है। यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के भोपाल एवं जबलपुर मंडल से होकर संचालित होगी, जिससे मध्यप्रदेश एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बिहार तथा महाराष्ट्र के लिए बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध होगा।
Raiway News : यह नई रेलसेवा दिनांक 27 जून 2026 से पुणे से तथा 29 जून 2026 से दानापुर से नियमित रूप से संचालित होगी।
ठहराव की जानकारी : गाड़ी संख्या 11431 पुणे–दानापुर अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को पुणे स्टेशन से समय 15.35 बजे प्रस्थान कर पश्चिम मध्य रेल के अंतर्गत आने वाले स्टेशनों पर अगले दिन रविवार को इटारसी स्टेशन पर प्रातः 06.05 बजे, पिपरिया 07.08 बजे, नरसिंहपुर 08.08 बजे, जबलपुर 09.20 बजे, कटनी 10.45 बजे, मैहर 11.38 बजे, सतना 12.20 बजे पहुंचकर अपने गंतव्य स्टेशन दानापुर तीसरे दिन सोमवार को रात्रि 01.30 बजे पहुंचेगी I
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11432 दानापुर-पुणे अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को दानापुर स्टेशन से समय भोर में 03.30 बजे प्रस्थान कर पश्चिम मध्य रेल के अंतर्गत आने वाले सतना स्टेशन पर 13.10 बजे, मैहर 13.40 बजे, कटनी 14.23 बजे, जबलपुर 15.55 बजे, नरसिंहपुर 17.13 बजे, पिपरिया 18.13 बजे, इटारसी 19.50 बजे पहुंचकर अपने गंतव्य स्टेशन पुणे दुसरे दिन मंगलवार को सुबह 11.05 बजे पहुंचेगी I
गाड़ी के प्रमुख ठहराव- दौंड, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा।
ट्रेन के परिचालन से पश्चिम मध्य रेल के अंतर्गत क्षेत्र के यात्रियों को पुणे, भुसावल, जबलपुर, कटनी, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तथा दानापुर जैसे प्रमुख शहरों के लिए सीधा एवं सुविधाजनक रेल संपर्क उपलब्ध होगा।
रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे यात्रा से पूर्व आरक्षण एवं समय-सारणी की जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, रेलवन ऐप अथवा निकटतम रेलवे स्टेशन से प्राप्त कर लें।









