Raiway News :जबलपुर। रेल प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 08301 सम्बलपुर जंक्शन-जबलपुर के मध्य एक तरफ़ा 01 ट्रिप के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। इस स्पेशल ट्रेन का विवरण इस प्रकार है:-
सम्बलपुर जंक्शन-जबलपुर वन वे स्पेशल ट्रेन (01 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 08301 सम्बलपुर जंक्शन से जबलपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन शनिवार 01 अगस्त 2026 को एक तरफा सम्बलपुर जंक्शन स्टेशन से सुबह 06:15 बजे प्रस्थान कर झारसुगुड़ा रोड़ 07:30 बजे, रायगढ़ 08:55 बजे, चाँपा जंक्शन 09:53 बजे, बिलासपुर 11:00 बजे, पेंड्रा रोड 12:58 बजे, अनूपपुर 13:45 बजे, शहडोल 14:33 बजे, कटनी साऊथ 17:15 बजे और जबलपुर स्टेशन सायं 18:25 बजे पहुंचेगी।
कोच कम्पोजीशन:- इस स्पेशल गाड़ी में 20 स्लीपर एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 22 कोच रहेंगे।
यात्री इस सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा रेलवन एप ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते है।









