जबलपुर। मध्यप्रदेश विधुत कर्मचारी संघ फेडरेशन के महामंत्री राकेश डी पी पाठक ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा व सीएमडी एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी को पत्र प्रेषित कर आग्रह किया है कि मध्यप्रदेश के बिजली सेक्टर की सभी बिजली कंपनियों में कार्यरत आउट सोर्स कर्मचारियों को शासन द्वारा घोषित निर्धारित नया न्यूनतम दिया जाए।
श्री पाठक ने कहा कि वेतन, अकुशल , श्रमिक को 20358 रुपए,अर्ध कुशल को 22568 रुपए, कुशल को 24864 रुपए व उच्च कुशल वर्कर्स को 26960 रुपए न्यूनतम वेतन का भुगतान अप्रैल 2026 से ही करने हेतु संबंधित उच्च अधिकारियों को यथोचित आदेश देने का कष्ट करें।
राकेश डी पी पाठक ने मांग की है कि इस विषय में मध्यप्रदेश विधुत कर्मचारी संघ फेडरेशन के वरिष्ठ जोनल सचिव एनके यादव इंदौर ने पत्र प्रेषित कर मांग की है। फेडरेशन के महामंत्री राकेश डीपी ने अनुरोध किया है कि विद्युत कंपनी में उच्च कुशल कार्मिक की योग्यता रखने वाले आउट सोर्स कर्मचारियों को सिर्फ कुशल कार्मिक का ही वेतन भुगतान हो रहा है।
इससे इन कर्मचारियों में गहन असंतोष हैए उनकी शैक्षणिक योग्यता और तकनीकी ज्ञान के लाभ का फ़ल उन्हें इस श्रेणी के लिए निर्धारित न्यूनतम वेतन के रूप में नही मिल रहा है। आपसे आग्रह है कि कृप्या इस पर गंभीरतापूर्वक विचार कर आउट सोर्स कर्मचारियों को उपलब्ध कराने वाली एजेंसी के टेंडर में या बिजली कंपनी स्तर पर जहां भी आवश्यक हो वहां इस विसंगति को दूर करएनीति गत निर्णय लेकर इस शर्त को आवश्यक रूप से शामिल करा दिया जाएं कि उच्च कुशल कार्मिकों को उनकी योग्यता के अनुसार वेतन दिया जाएंगा।
इस शर्त का पालन करने वाली ही आउट सोर्स एजेंसी से आउट सोर्स कर्मचारी लिए जाएं और यह भी सुनिश्चित करा दिया जाएं कि कुशल आउट सोर्स कार्मिकों को इसके अनुसार ही भुगतान प्राप्त होगा।











