Monday, June 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशएमपी में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के पंजीयन की अवधि 16...

एमपी में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के पंजीयन की अवधि 16 मार्च तक बढ़ाई गई

भोपाल (हि.स.)। राज्य सरकार ने रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन करने के लिए पंजीयन की अवधि एक बार फिर बढ़ा दी है। अब किसान अपनी गेहूं की फसल सरकार को बेचने के लिए आगामी 16 मार्च तक पंजीयन करा सकेंगे। यह जानकारी सोमवार को जनसम्पर्क अधिकारी अरुण शर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन करने के लिए पंजीयन की अवधि 01 मार्च 2024 तक निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर पहले 10 मार्च 2024 किया गया था।

उन्होंने बताया कि रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसानों को अंतिम अवसर प्रदान करने के लिए पंजीयन की अवधि 16 मार्च 2024 तक बढ़ाई गई है।

Related Articles

Latest News