Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशमुरैना के भू-अभिलेख अधीक्षक व ऑपरेटर को कारण बताओ नोटिस

मुरैना के भू-अभिलेख अधीक्षक व ऑपरेटर को कारण बताओ नोटिस

मुरैना (हि.स.)। जिलाधीश अंकित अस्थाना ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में विभिन्न कार्यो की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान अधीक्षक भू-अभिलेख सैयद गजनफर अली द्वारा जानकारी ई-गर्वेनेंस मैनेजर को उपलब्ध नहीं कराई। जिससे समीक्षा नहीं हो सकी। इस पर जिलाधीश अंकित अस्थाना ने अधीक्षक भू-अभिलेख सैयद गजनफर अलीको कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

इसी प्रकार भू-अभिलेख के डाटा एन्ट्री ऑपरेटर दयाल बाजपेयी द्वारा जानकारी ई-गर्वेनेंस मैनेजर को उपलब्ध नहीं कराई, जिससे समीक्षा नहीं हो सकी। इस पर जिलाधीश अंकित अस्थाना ने जूनियर डाटा एन्ट्री ऑपरेटर दयाल बाजपेयी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Related Articles

Latest News