जबलपुर स्थित बिजली कंपनियों के वरिष्ठ अभियंताओं सहित छह कार्मिक आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। जिनमें एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के दो कार्मिक तथा मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के दो अधिकारी आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
पावर मैनेजमेंट कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन व प्रशासन कार्यालय में अनुभाग अधिकारी के पद पर कार्यरत सतीश गुप्ता 39 वर्षों की सेवा के उपरांत तथा मैनेजमेंट कंपनी के महाप्रबंधक वित्त एवं लेखा कार्यालय में अनुभाग अधिकारी के पद पर कार्यरत एसपी जोशी 40 वर्षों की सेवा के उपरांत आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
वहीं पावर ट्रांसमिशन कंपनी मुख्य अभियंता पद पर कार्यरत एमके नुन्हारिया 35 वर्षों की सेवा उपरांत तथा रामनरेश सिंह ठाकुर 37 वर्षों की सेवा पश्चात आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
इसके साथ ही मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र कंपनी के मुख्य अभियंता कार्यालय जबलपुर में कार्यपालन अभियंता के पद पर कार्यरत अरविंद कुमार शर्मा 41 वर्ष 6 माह की सेवा के उपरांत तथा मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय जबलपुर में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत राकेश सिंह चौहान 35 वर्ष 3 माह की सेवा के उपरांत आज सेवानिवृत्त हो रहे है।










