Saturday, April 25, 2026
Homeमध्य प्रदेशबनारस से एलएलटी के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन

बनारस से एलएलटी के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन

जबलपुर।  रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की मांग पर 01082/01081 बनारस- लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस विशेष गाड़ी का संचालन बनारस से 07 दिसम्बर, 2025 को तथा लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 09 दिसम्बर, 2025 को एक-एक ट्रिप चलाने का निर्णय लिया गया है।

यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर एवं पिपरिया स्टेशनों से होकर गंतव्य को जाएगी। स्पेशल ट्रेन का विवरण इस प्रकार है:-

गाड़ी संख्या 01082 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी 07 दिसम्बर, 2025 को बनारस से 20.55 बजे प्रस्थान कर, वाराणसी से 21.25 बजे, मिर्जापुर से 23.04 बजे दूसरे दिन प्रयागराज छिवकी 01.17 बजे, मानिकपुर से 03.50 बजे, सतना से 04.57 बजे, मैहर से 05.27 बजे, कटनी से 06.30 बजे, जबलपुर से 08.30 बजे, नरसिंहपुर से 10.04 बजे, पिपरिया से 11.18 बजे, खंडवा से 18.04 बजे, भुसावल से 20.20 बजे, तीसरे दिन नासिक रोड से 00.29 बजे तथा कल्याण से 04.44 बजे छूटकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस 06.25 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में, गाड़ी संख्या 01081 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस विशेष गाड़ी 09 नवम्बर, 2025 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 08.25 बजे प्रस्थान कर कल्याण से 09.14 बजे, नासिक रोड से 12.55 बजे, भुसावल से 17.05 बजे, खंडवा से 19.30 बजे, पिपरिया से 23.17 बजे, दूसरे दिन नरसिंहपुर से 00.23 बजे,  जबलपुर से 02.10 बजे, कटनी 03.35 बजे, मैहर से 04.32 बजे, सतना से 05.37 बजे, मानिकपुर से 08.15 बजे, प्रयागराज छिवकी से 10.00 बजे, मिर्जापुर 11.26 बजे तथा वाराणसी से 15.35 बजे छूटकर बनारस 16.05 बजे पहुँचेगी।

Related Articles

Latest News