Sunday, March 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशबालक को बच्चा चोर समझकर भीड़ ने बुरी तरह पीटा, मौत,

बालक को बच्चा चोर समझकर भीड़ ने बुरी तरह पीटा, मौत,

मंडला। एमपी के मंडला में मॉब लिचिंग जैसा घटनाक्रम सामने आया है। यहां पर एक बालक को बच्चा चोर समझकर भीड़ ने बुरी तरह से पीटा। बच्चे को घायल हालत में अस्पताल में भरती कराया। जिसकी आज सुबह 10.30 सड़क पर लाश मिलने से सनसनी फैल गई। हालांकि पुलिस अधिकारी कह रह है संभवत बालक अस्पताल से निकलकर भागा है, इस दौरान किसी वाहन की टक्कर से उसकी मौत हुई है।

बताया गया है कि ग्राम बरखेड़ा थाना बिछिया में बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की अफवाह फै ली हुई थी। यहां तक कि लोगों ने अपने बच्चों को घरों से बाहर निकलना भी बंद कर दिया। शाम सात बजे के बाद गांव में सन्नाटा छा जाता रहा। इस बीच एक बालक को गांव के लोगों ने संदिग्ध हालत में घूमते देखा तो उन्हे शक हुआ कि यह बच्चा चोर गिरोह का ही सदस्य है।

इससे पहले गांव में कभी बालक को देखानहीं है। फिर क्या था देखते ही देखते गांव के लोग एकत्र हो गए और घेराबंदी कर उसे बच्चा चोर बताकर बांधकर पीटना शुरू कर दिया। भीड़ में शामिल ग्रामीणों ने बालक पर लाठियों व पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई।

बच्चा रोता बिलखता चीखता रहा लेकिन गांव के लोग किसी की बात सुनने तैयार नहीं थे। इस बीच सरपंच की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से छुड़ाकर बच्चे को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया। बच्चा इलाज के दौरान अस्पताल से भाग निकला। दूसरे दिन बालक की लाश सड़क पर मिली।

नहीं हो पाई बालक की पहचान-

इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद बालक का अंतिम संस्कार कर दिया है, उसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा उसके परिजनों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान शुरू कर दी है।

मामले से जुड़े लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भीड़ द्वारा किसी व्यक्ति की पिटाई करना गंभीर अपराध है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर भरोसा न करेंए अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आए तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Related Articles

Latest News