Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशकार्य में लापरवाही बरतने पर 21 बिजली आउटसोर्स कर्मियों को कंपनी ने...

कार्य में लापरवाही बरतने पर 21 बिजली आउटसोर्स कर्मियों को कंपनी ने नौकरी से निकाला, किया ब्लैक लिस्ट

बिजली कंपनी ने कार्य में लापरवाही एवं अनियमितता बरतने पर 21 आउटसोर्स कर्मियों को ब्लैक लिस्ट कर दिया है। ब्लैक लिस्ट किये गए आउटसोर्स कर्मी कंपनी कार्यक्षेत्र के किसी भी बिजली कार्यालय में कार्य नहीं कर सकेंगे।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कार्य में लापरवाही और अनियमितता बरतने के चलते कंपनी कार्यक्षेत्र के रायसेन, सीहोर एवं शिवपुरी में बाह्यस्त्रोत एजेंसी के माध्यम से कार्यरत 21 आउटसोर्स कार्मिकों को सेवाओं से पृथक करते हुए ब्लैक लिस्ट किया है।

गौरतलब है कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के सीहोर वृत्त में कार्यरत 14 आउटसोर्स कार्मिकों के साथ ही शिवपुरी वृत्त के 6 एवं रायसेन वृत्त में कार्यरत एक आउटसोर्स कर्मचारी को लापरवाही और अनियमितता बरतने के कारण सेवा से पृथक कर ब्लैक लिस्ट किया है।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने सचेत किया है कि कार्य में पारदर्शिता, लगन, निष्ठा और उपभोक्ता सेवाओं को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि कंपनी में जीरो टोलरेंस की नीति लागू है और सभी मैदानी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे उपभोक्ता सेवाओं और कंपनी की उत्तरोत्तर तरक्की के लिए निरन्तर प्रयास करते रहें।

Related Articles

Latest News